फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man seriously injured after being attacked by a bull in etah up news

यूपी: युवक पर सांड ने बोला हमला, सींग घुसा कर फाड़ दिया पेट; दृश्य देख कांप गए लोग

Fri, 17 Nov 2023 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 05:54 PM IST
सार

ठंड़ी सड़क पर जा रहे युवक पर आवारा सांड ने हमला बोल दिया। उसके पेट में सींग घुसा दिए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने युवक को सांड से बचाया। घायलवस्था में युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

विज्ञापन
Young Man seriously injured after being attacked by a bull in etah up news
सांड ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के खेतों और सड़कों पर गोवंशों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए आतंक बन रही है। शुक्रवार को शहर के मध्य ठंडी सड़क पर पैदल जा रहे युवक पर सांड ने अचानक हमला कर दिया। युवक जब तक संभल पाता, उसके पेट में सींग घुस गया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोगों ने युवक को सांड से बचाया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन


यहां का है मामला
कोतवाली नगर क्षेत्र ठंडी सड़क स्थित सैय्यद वाली गली के पास शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सांड ने इंस्पेक्टर सिंह (25) निवासी बमनई थाना पिलुआ पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के पेट में सांड का बाईं ओर का सींग घुस गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खून अधिक बहने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक ने बताया कि वह बैल्डिंग का कार्य करता है। दोपहर में कार्य करने के लिए ही पैदल जा रहा था। चिकित्सकों ने युवक के पेट में टांके लगाकर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  घरों में ग्रामीण-खुले में तेंदुआ: रात के सन्नाटे में शिकार की तलाश में खूंखार, बच्चे पर कर चुका है हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


कब तक जाएंगी जान?

केस-1
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव बाकलपुर निवासी हृदेश कुमार के ऊपर 4 नवंबर को खेत पर गोवंश ने हमला कर दिया था। परिजन जब पहुंचे तो तब तक दम तोड़ दिया था। बाद में परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया।


केस-2
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के ही गांव रमंडपुर निवासी बिजेंद्र सिंह को गोवंशों ने खेत पर दौड़ा लिया था। युवक अपनी जान बचाकर भागा, लेकिन गिर गया। इसकी वजह से युवक की 14 नवंबर की दोपहर में ही खेत पर ही मौत हो गई।

ये बोले सीवीओ 
सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के लिए रणनीति तय हो चुकी है। छह विभागों को मिलकर अभियान चलाकर गोवंशों को पकड़ना है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश घूम रहे हैं, इनको जल्द पकड़वाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed