फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers imprisoned in homes and leopard in open roaming in search of prey in silence of night

घरों में ग्रामीण-खुले में तेंदुआ: रात के सन्नाटे में शिकार की तलाश में खूंखार, बच्चे पर कर चुका है हमला

Fri, 17 Nov 2023 02:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 02:46 PM IST
सार

तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में दहशत है। खुले में तेंदुआ शिकार की तलाश में घूम रहा है। पुलिस द्वारा भी गांव वालों को तेंदुए के हमले से बचाव के लिए अलर्ट किया जा रहा है।  

विज्ञापन
Villagers imprisoned in homes and leopard in open roaming in search of prey in silence of night
घरों में ग्रामीण-खुले में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सैंया क्षेत्र में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। शाम होते ही गांव के लोग घरों में कैद हो रहे हैं। रात के सन्नाटे में तेंदुआ शिकार की तलाश में घूमता हुआ देखा जा सकता है। तेंदुए की चहलकदमी का किसी ग्रामीण ने छिपकर वीडियो भी बनाया, जो वायरल हो रहा है। बता दें कि बीती रात तेंदुए ने एक बच्चे पर झपट्टा मारा था। गनीमत रही कि इस हमले में बच्चे की जान बच गई। उसे घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन



 तेंदुए की दस्तक को लेकर सैयां क्षेत्र में पुलिस ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है। तेंदुए की दो दिन से सैंया क्षेत्र में मौजूदगी दिखाई दे रही है। पार्वती नदी के किनारे बसे गांव कछपुरा, सराय, जाजऊ, बक्सपुरा आदि गांव में तेंदुआ घूमते हुए देखा गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


रात में चौकन्ने ग्रामीण 
ग्रामीण रात में चौकन्ने हो गए हैं। लेकिन बुधवार की देर रात तेंदुए ने डेविड पुत्र भूरी सिंह के मुंह पर झपट्टा मार कर घायल कर दिया। बालक पर हुए हमले को देख ग्रामीणों में दहशत है। घायल बालक को उपचार के लिए आगरा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो 
पुलिस  द्वारा भी गांव वालों को तेंदुए के हमले से बचाव के लिए अलर्ट किया जा रहा है। बतादें कि ग्वालियर हाईवे स्थिति जाजऊ कट के निकट एक ढेंचे के खेत में दो तेंदुए देखे गए थे, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed