फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man running on railway track with earphones cut off from train in Firozabad

Firozabad News: ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत, जा रहा था चाचा के घर

Thu, 15 Dec 2022 05:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 05:48 PM IST
सार

थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तब उसके कानों में ईयरफोन की लीड लगी थी।

विज्ञापन
young man running on railway track with earphones cut off from train in Firozabad
ट्रेन से कटकर युवक की मौत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद में  मुरली नगर के समीप कान में ईयरफोन की लीड लगाकर रेलवे लाइन पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

बुधवार देर रात मुरलीनगर के पास से रेलवे लाइन पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे तक परिजनों को युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Firozabad: टूंडला रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, यात्रियों से छीन लेते हैं खानपान का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने की शिनाख्त 

इस बीच परिजन थाना दक्षिण पहुंचे और युवक के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा युवक का शव बरामद किए जाने की जानकारी होने पर परिजन जिला अस्पताल आ गए। यहां उन्होंने युवक के शव की पहचान पवन कुमार पालीवाल (30) के रूप में कर ली। मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार पालीवाल ने बताया कि पवन कुमार कारखाने में काम करता था। वह देर रात घर से अपने चाचा श्याम सुंदर के यहां लेबर कॉलोनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

ये बोले थानाध्यक्ष 

थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। जब वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तब उसके कानों में ईयरफोन की लीड लगी थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। एक भाई दिल्ली में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed