{"_id":"60cc6d7e5bf21b454526df82","slug":"young-man-running-on-highway-due-to-fear-of-his-wife-video-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा..., बोला तो पत्नी चाकू लेकर पीछे पड़ गई, जान बचाकर भागा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो: दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा..., बोला तो पत्नी चाकू लेकर पीछे पड़ गई, जान बचाकर भागा पति
Sat, 19 Jun 2021 12:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:30 AM IST
सार
वायरल में दिख रहा युवक आगरा से भागने की बात कह रहा है। इससे यह माना जा रहा है कि यह वीडियो आगरा का है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी के डर से भागते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक युवक हाईवे पर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वह बेहद डरा हुआ है। वह कह रहा है कि पत्नी चाकू लेकर उसके पीछे पड़ी है। यह वीडियो आगरा का बताया जा रहा है। हालांकि युवक कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विकास पांडेय नाम के वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में एक युवक हाईवे पर भागता दिखाई दे रहा है। उसके दाढ़ी है। वह कह रहा है कि मुझे बचा लीजिए दोस्तों... मेरी बीवी मेरे पीछे पड़ी है। मेरी जान के लाले पड़े हुए हैं। मैं भाग आया हूं आगरा से बाहर...। हाईवे पर भाग रहा हूं दोस्तों...मुझे बचा लो।
विज्ञापन
वीडियो में युवक बता रहा है यह वजह
युवक भागते हुए बार-बार यही कहता है कि मेरी बीवी मेरे पीछे पड़ी है। वह इसके पीछे की वजह भी बताता है। कहता है कि कल घर पर ऐसे ही बैठे हुए थे। मेरी बीवी ने मजाक में पूछ दिया कि मुझे कितना प्यार करते हो? मैं समझ नहीं पाया। मैंने बोल दिया कि दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा। तब से बीवी चाकू लेकर मेरे पीछे पड़ी हुई है...।
विज्ञापन
वीडियो में युवक के हाव-भाव को देखकर लगता है कि वह बेहद डरा हुआ है। बार-बार पीचे मुड़कर भी देखता है। हालांकि हाईवे पर वाहन लगातार गुजर रहे हैं, लेकिन उसे कोई रोकता-टोकता नहीं है। 57 सेकंड के इस वीडियो को अब तक करीब 10 बार देखा जा चुका है। युवक आगरा से भागने की बात कहता है।
नोट- इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
नोट- इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।