Firozabad Crime News: न्यायालय से तारीख कर लौट रहे युवक को मारी गोली, भाभी के पिता की हत्या में है नामजद
भाभी के पिता की हत्या में नामजद युवक को उस समय गोली मार दी गई, जब वह इटावा न्यायालय से तारीख कर वापस घर आ रहा था। युवक को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर पुल के समीप बाइक सवार लोगों ने न्यायालय से तारीख कर लौट रहे बाइक सवार युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट के समीप लगी है। युवक को पुलिस सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आई। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के गांव झीगूपुर निवासी अवधेश कुमार (32) परिवार के साथ शिकोहाबाद क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास निवास करता है। वह एक रेस्टोरेंट में सिक्योरिटी गार्ड है। अवधेश के खिलाफ इटावा में हत्या का मुकदमा दर्ज है। दो साल जेल में रहने के बाद पांच माह पूर्व उसे जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को वह इटावा से तारीख कर बाइक से शिकोहाबाद लौट रहा था।
यहां की है घटना
पुलिस ने बताया कि सिरसागंज क्षेत्र के गांव हैवतपुर पुल के समीप बाइक सवार लोगों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पेट में लगी गोली
अवधेश कुमार के गोली पेट में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। यहां उसको भर्ती कर लिया गया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान ने बताया कि अवधेश अपनी भाभी पूजा के पिता की हत्या के मामले में नामजद है। पूजा के पिता इटावा क्षेत्र के गांव चिनैटी में निवास करते थे। अवधेश तारीख कर बाइक से घर आ रहा था। बाइक सवार लोगों पर अवधेश ने गोली मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित को उपचार को अस्पताल भेज दिया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।