फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man reaches the police station after killing his father in agra

आगरा: सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या कर थाने पहुंचा बेटा, वारदात की वजह जानकर पुलिसवाले रह गए दंग

Fri, 16 Apr 2021 08:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 08:12 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हत्या के छह घंटे बाद आरोपी बेटा खुद ही थाने पहुंच गया। उसने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। मैंने पिता की हत्या की है।

विज्ञापन
young man reaches the police station after killing his father in agra
मृतक चोखेलाल का फाइल फोटो, आरोपी बेटा देवेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के बजरंग नगर में गुरुवार रात को सेवानिवृत्त दरोगा की हत्या उनके बेटे ने ही सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर की थी। वारदात के छह घंटे बाद आरोपी बेटा खुद ही थाने पहुंच गया। उसने कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो। मैंने पिता की हत्या की है। 

विज्ञापन


आरोपी ने कहा कि उनमें राक्षस नजर आ रहे थे। उन्हें मारने में पिता की जान चली गई। उसने हत्या के बाद मुंडन कराया, यमुना में नहाया भी। हाथ पेट्रोल डालकर जला लिए। पिता की हत्या के बाद उसे पश्चाताप हो रहा था। 
विज्ञापन


बजरंग नगर निवासी चोखेलाल (64) पुत्र द्वारिका प्रसाद मूलरूप से हाथरस के गांव एहन के रहने वाले थे। वह वर्ष 2017 में फिरोजाबाद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके तीन बेटे हैं। इनमें अजय और संजय की शादी हो चुकी है। पिता ने दोनों को अपने पड़ोस में घर दिला रखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। संजय ऑटो चलाता था, जबकि अजय प्राइवेट नौकरी करके परिवार पाल रहा है। हत्यारोपी देवेश की शादी नही हुई थी। वह अक्सर चित्रकूट में रहता था। कोई काम नहीं करता था। चोखेलाल बेटे देवेश और पत्नी के साथ रहते थे। 

15 दिन पहले ही पिता के पास आया था देवेश 
देवेश 15 दिन पहले ही पिता के पास आया था। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शुक्रवार तड़के तकरीबन 4.40 बजे पुलिस को चोखेलाल की हत्या की सूचना मिली। इस पर वो मौके पर पहुंच गए। चोखेलाल का लहूलुहान शव कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ था। 

बड़े बेटे अजय ने पुलिस को बताया कि सुबह छोटे भाई देवेश ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया था। उसने कहा कि वह थाने जा रहा है। इसके बाद चला गया। वह कुछ समझ नहीं पाया। इस पर वह पिता के घर पहुंचा। पिता चोखेलाल का खून से लथपथ शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। मां दूसरे कमरे में बंद थीं। चोखेलाल की हत्या सिर में डंडे से कई प्रहार करके की गई थी। 

हत्या के छह घंटे बाद आरोपी पहुंचा थाने 
देवेश फरार था। इसलिए उस पर ही हत्या का शक था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद अजय की तहरीर पर देवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, सुबह दस बजे देवेश खुद ही थाने पहुंच गया। उसके हाथ में खून से सना डंडा भी लगा था। थाने पहुंचकर उसने पिता की हत्या की पूरी घटना बताई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed