{"_id":"5b8555ca42c7924632549eff","slug":"young-man-reached-police-station-after-woman-murder-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाभी की हत्या कर थाने पहुंचा देवर, पुलिस से बोला- कमरे में पड़ी है लाश, जाकर देख लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी की हत्या कर थाने पहुंचा देवर, पुलिस से बोला- कमरे में पड़ी है लाश, जाकर देख लो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार को अपनी भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद चाबी लेकर थाने जा पहुंचा। आरोपी ने पुलिसकर्मी को चाबी देते हुए कहा कि साहब..मैंने अपनी भाभी को मार डाला है। शव कमरे में पड़ा है।
विज्ञापन
युवक की बात सुनकर तो एक बार पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। पुलिस टीम ने तुरंत ही घटनास्थल पर जाकर देखा तो महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
करहल के गांव गोंदई निवासी राजेंद्र सिंह पत्नी दिलवती (25) के साथ दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब एक माह पूर्व पत्नी किसी के साथ चली गई थी। 10 दिन पूर्व वो मायके जनपद इटावा के जसवंतनगर के गांव जनकपुर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
चचेरे देवर ने की हत्या
रोते बिलखते मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले ससुराल में परिवार में एक लड़के की मौत बाद वो यहां आ गई थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मौका पाकर चचेरे देवर 22 वर्षीय दलवीर ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूस दिया और कमरे में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी।
आरोपी हत्या करने के बाद शव को घर में बंद करने के बाद गांव से निकल गया। शाम करीब चार बजे दलवीर थाने पहुंचा और पुलिसकर्मी को कमरे की चाबी देते हुए कहा कि उसने चरित्रहीन भाभी की हत्या कर दी है। शव कमरे में पड़ा हुआ है जाकर देख लो।
युवक की बात सुनकर पहले तो पुलिसकर्मियों को यकीन नहीं हुआ। सत्यता जानने के लिए पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बताए गए स्थान पर जाकर देखा तो कमरे में ताला लगा हुआ था। चाबी से जब दरवाजा खोला तो दिलवती का शव पड़ा हुआ था।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। कुछ ही देर में मायके के लोग वहां आ गए। वहीं थाना प्रभारी विजय सिंह चंदेल ने बताया कि युवक ने थाने आकर अपना जुर्म कबूल किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।