{"_id":"6062add28ebc3e8d1654fe31","slug":"young-man-posted-suicide-note-on-facebook-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: युवक ने फेसबुक पर की खुदकुशी करने की पोस्ट, लिखा- पड़ोस की लड़कियां परेशान करती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: युवक ने फेसबुक पर की खुदकुशी करने की पोस्ट, लिखा- पड़ोस की लड़कियां परेशान करती हैं
Tue, 30 Mar 2021 01:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Mar 2021 01:17 PM IST
सार
- झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान है युवक, हरकत में आई पुलिस
- फेसबुक प्रोफाइल के आधार पर युवक के बारे में जानकारी कर रही है साइबर सेल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में युवतियों की धमकी से परेशान एक युवक ने फेसबुक पर खुदकुशी से संबंधित पोस्ट की है। जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद साइबर सेल युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। युवक ने फेसबुक पोस्ट में कुछ लड़कियों और महिलाओं को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार बताया है। युवक किस इलाके का रहने वाला है इस बात की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। हालांकि पोस्ट में उसने लड़कियों और महिलाओं के नाम का जिक्र किया है।
युवक ने यह पोस्ट फेसबुक पर मंगलवार सुबह की है। इसमें उसने लिखा है कि वह पड़ोस में रहने वाली दो लड़कियों से बहुत दुखी हो चुका है। मुझे और मेरी मां को ये लड़कियां बहुत परेशान कर रही हैं। मेरे खिलाफ झूठे केस करती हैं। लगभग एक वर्ष से पीछे पड़ी हैं। कभी छेड़छाड़ का आरोप लगाती हैं तो कभी दुष्कर्म का। मैंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन वे नहीं मानीं।
'सीतापुर में दर्ज कराया मुकदमा'
युवक ने आगे लिखा है कि अब सीतापुर से एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि आज तक मैं सीतापुर नहीं गया। मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुका हूं। इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार ये दोनों लड़कियां और उनकी दो सहेलियां हैं। युवक की फेसबुक से जुड़े लोगों ने यह पोस्ट देखी तो पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos
समाजसेवी नरेश पारस ने इस पोस्ट को देखते ही एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही इसे ट्वीट भी कर दिया। युवक आगरा का रहने वाला है, लेकिन किस इलाके का है? यह अभी जानकारी नहीं है। एसएसपी मुनिराज जी ने मामले की जांच साइबर सेल को दी है। फेसबुक प्रोफाइल के आधार पर पुलिस उसका पता जानने का प्रयास कर रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।