{"_id":"62a5d1988dad577579518702","slug":"young-man-painful-death-by-railway-shunting-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पटरी पर फंस गई बाइक, संभलने से पहले शंटिंग इंजन से कटकर हो गई युवक की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पटरी पर फंस गई बाइक, संभलने से पहले शंटिंग इंजन से कटकर हो गई युवक की दर्दनाक मौत
Sun, 12 Jun 2022 05:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 05:14 PM IST
सार
ताजनगरी के अछनेरा में शंटिंग इंजन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि युवक की बाइक पटरी पर फंस गई थी, तभी ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
ट्रैक पर पड़ी बाइक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कस्बा अछनेरा स्थित रेलवे जंक्शन पर रविवार सुबह रेलवे लाइन पार करने के दौरान बाइक सवार की शंटिंग इंजन की चपेट में आने से कटकर मौके पर मौत हो गयी। बताया गया है कि बाइक पटरी पर फंस गई थी, जब तक युवक वहां से हटता, तब तक शंटिंग इंजन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
मथुरा के थाना फरह के गांव बरौदा निवासी रवि (24) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद गांव से अछनेरा परचून का सामान लेने आया था। फाटक संख्या 19 पर बंद रेलवे फाटक को पार करने के दौरान उसकी बाइक पटरी के बीच फंस गई। इसी दौरान शंटिंग इंजन ने उसको चपेट में ले लिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय घटना हुई थी उस समय शंटिंग इंजन की गति बेहद धीमी थी। इंजन चालक ने कथित रूप से पटरी के बीच बाइक फंसी होने के बावजूद ट्रेन की गति को धीमा नहीं किया। नतीजा यह रहा कि मृतक रवि को मौके से हटने का समय नहीं मिल पाया। बता दें फाटक के समीप अंडरपास का निर्माण चल रहा है। फाटक को बंद कर दिया गया है। मौके पर किसी भी गेटमैन सहित अन्य कर्मी की तैनाती नहीं है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं।