फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man now harassing girl who studied together in college in Agra

शोहदे से दहशत में युवती: 'मुझसे शादी न की तो तेजाब से बिगाड़ दूंगा चेहरा' कॉलेज में पढ़ाई के दौरान थी दोस्ती

Wed, 27 Dec 2023 10:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 10:28 AM IST
सार

आगरा में शोहदे से युवती पर परिजन दहशत में हैं। कहा कि 'मुझसे शादी न की तो तेजाब से चेहरा बिगाड़ दूंगा' कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोस्ती थी। कॉलेज के बाद संपर्क खत्म हो गया था। 

विज्ञापन
young man now harassing girl who studied together in college in Agra
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कॉलेज का पूर्व दोस्त एक युवती को परेशान कर रहा है। शादी का दबाव बना रहा है। इन्कार करने पर परिजन और रिश्तेदारों को कॉल करके परेशान कर रहा है। युवती पर तेजाब डालकर चेहरा झुलसाने की धमकी दी है। मामले में थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती ट्रांस यमुना कॉलोनी में किराये पर रहती है। उसने पुलिस को बताया कि अछनेरा निवासी चंद्रप्रकाश जोशी कॉलेज में साथ पढ़ता था। इस कारण बातचीत होती रहती थी। वर्ष 2017 में पढ़ाई पूरी कर ली। इस पर वो गुजरात चली गई। नौकरी करने लगी। 
विज्ञापन


पिछले दो साल से चंद्रप्रकाश शादी का दबाव बना रहा है। उसने मना कर दिया। इसके बावजूद वो मानने को तैयार नहीं है। वो दहशत में हैं। उन्होंने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed