फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered in tajganj area of agra

आगरा: जूता कारखाना मालिक की हत्या कर बोरे में भरकर फेंकी लाश, इलाके में फैली सनसनी

Wed, 09 Jun 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Jun 2021 12:20 AM IST
सार

ताजगंज के नगला कली में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह टहलने निकले लोगों ने मैदान में खून से सना बोरा पड़ा देखा। उसमें युवक की लाश बंद थी। 

विज्ञापन
young man murdered in tajganj area of agra
घटनास्थल पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित पुष्पांजलि होम्स कॉलोनी में सोमवार रात को जूता कारखाना मालिक नरेश की हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार को घर के पीछे कूड़े के ढेर में बोरे में बंद पड़ा मिला। उनके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करके मारा गया था। पुलिस ने घटनास्थल से चादर, कपड़े बरामद किए। वहीं घर की छत पर भी खून मिला है। पुलिस का कहना है कि हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है।  

विज्ञापन


ताजगंज के नगला कली स्थित पुष्पांजलि होम्स में नरेश (35) पुत्र सुरेश चंद्र परिवार के साथ किराए पर रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरेश का गोबर चौकी में जूता कारखाना है। परिवार में पत्नी प्रमिता, बेटी सोमी (12), लाड़ो (8) और बेटा नन्हे (6) हैं। नरेश के भाई संजय परिवार के साथ गोबर चौकी में पुराने घर में रहते हैं। 
विज्ञापन


थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रमिता ने संजय को फोन करके मंगलवार तड़के सूचना दी कि नरेश रात 11 बजे से घर से लापता हैं। इस पर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने नरेश की तलाश शुरू कर दी। सुबह तकरीबन सात बजे नरेश का शव घर के पीछे ही कूड़े के ढेर के पास बोरे में बंद मिल गया। उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए गए थे। उनके खून निकल रहा था। कई और जख्म नजर आ रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने साक्ष्य जुटाए
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि नरेश की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वहीं घटनास्थल से बोरे में खून से सनी चादर, तकिया का कवर और कपड़े मिले। नरेश के बच्चों ने कपड़े अपने बताए। घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। टीम मृतक के घर भी गई। घर की छत पर भी गई। छत पर खून भी था। यहां से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि नरेश की शादी को 12 साल हो गए हैं। पत्नी प्रमिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

किसी करीबी का हाथ 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घर की छत पर खून मिला है। बोरे में चादर और कपड़े मिले हैं। यह सभी नरेश के ही थे। शव भी घर के पीछे दीवार के सहारे पड़ा मिला है। इससे आशंका है कि नरेश की हत्या में करीबी का हाथ है। परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। नरेश की कॉल डिटेल भी निकाली जाएगी। घर में सोमवार को कौन-कौन आया, इस बारे में पत्नी और बच्चों से भी जानकारी ली जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed