फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered in bichhawa area of mainpuri

Mainpuri News: गाली देने से रोका तो कर दी युवक की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Mon, 26 Dec 2022 12:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 12:32 AM IST
सार

युवक अपने घर के बाहर चबूतरे पर खड़ा था,तभी आरोपी युवक उसे गाली देने लगा। युवक ने विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
young man murdered in bichhawa area of mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जगतपुर में शनिवार को गाली देने का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। घर के चबूतरे पर खड़े एक युवक को आरोपी गाली दे रहा था। युवक ने उसे मना किया तो आरोपी ने ईंट से वार कर मौत के घाट उतार दिया। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


गांव जगतपुर निवासी भानू प्रताप उर्फ कल्लू (35) शनिवार की शाम मां विट्टो देवी के साथ घर के बाहर चबूतरे पर खड़ा था, तभी पड़ोस में रहने वाला लक्ष्मण सिंह वहां आया और भानु को गालियां देने लगा। जब उसे मना किया तो उग्र हो गया। उसने ईंट उठा ली और भानू के शरीर पर वार करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके सिर पर ईंट का वार किया। जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने विट्टो देवी की तहरीर के आधार पर लक्ष्मण सिंह के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बेखौफ घूमा आरोपी

गांव जगतपुर में युवक की ईंट से वार कर हत्या करने के बाद आरोपी लक्ष्मण काफी देर तक गांव में बेखौफ घूमता रहा, लेकिन जैसे ही पुलिस गांव में आई तो वह परिवार सहित लापता हो गया। घर पर ताला लटका है, पुलिस की टीमें पकड़ने के लिए दबिश दे रहीं हैं।

पुलिस ने गांव में आरोपी की काफी तलाश की, मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की भी काफी देर तक चेकिंग की गई। लेकिन आरोपी व उसके परिवार का कोई भी सदस्य पुलिस के हाथ नहीं आ सका। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर तीन टीमों का गठन किया गया है।

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी लक्ष्मण की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed