फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered in a farm dispute three people were injured in agra up news

खेत के विवाद में हत्या: किसान के परिवार को दौड़ाया, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या; तीन घायल

Mon, 24 Jul 2023 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 11:37 AM IST
सार

मंसुखपुरा के भूमिया की ठार गांव में खेत के विवाद को लेकर किसान के परिवार पर हमला किया गया। कुल्हाड़ी से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने आए तीन लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
young man murdered in a farm dispute three people were injured in agra up news
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र की सेहा ग्राम पंचायत के उपगांव भूमिया की ठार में रविवार को खेत के विवाद में किसान और उसके परिवार पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमलावरों ने किसान के भतीजे रामू (19) की हत्या कर दी। तीन लोगों को घायल किया। किसान की तहरीर पर निबोहरा पुलिस ने अपने ही थाना क्षेत्र के भोगपुरा गांव में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

भूमिया की ठार निवासी किसान रामौतार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे राहुल को ब्लड कैंसर है। इलाज में करीब आठ लाख रुपये कर्ज हो गया है। कर्ज चुकाने के लिए फतेहाबाद क्षेत्र में पुश्तैनी खेत बेचा है। पड़ोसी गांव भोगपुरा थाना निबोहरा का सुखलाल खेत को कम कीमत में लेना चाहता था। खेत को भोगपुरा गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को अच्छी कीमत पर बेच देने पर सुखलाल रंजिश रखने लगा। रविवार को सुबह भतीजा रामू (19) पुत्र भूप सिंह और शैलेष उटंगन नदी किनारे शौच के लिए गए थे। तभी सुखलाल और उसके पुत्र नरेश, बिजेंद्र, रवि, राजेंद्र ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख सुनकर वह अपने बेटे राहुल के साथ बचाने दौड़ा। हमलावरों ने उन पर भी हमला किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में तोड़ दिया दम 

परिजन के मुताबिक हमले में रामू, शैलेश, राहुल और रामौतार घायल हो गए। ग्रामीणों को दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची थाना मंसुखपुरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर घायल रामू को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। पर, रास्ते में रामू की मौत हो गई।

घरवालों ने किया हंगामा 

वहीं थाना निबोहरा क्षेत्र की घटना होने के बाद भी निबोहरा पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और हंगामा करने लगे। घटनास्थल को लेकर थाना मंसुखपुरा एवं निबोहरा पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मंसुखपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में मृतक के चाचा सुरेश चंद की तहरीर पर निबोहरा पुलिस ने आरोपी सुखलाल, विजेंद्र, नरेश, रवि, राजेंद्र निवासी भोगपुरा के खिलाफ हत्या एवं जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। हमले में सुखलाल पक्ष के राजेंद्र, विजेंद्र एवं नरेश को भी चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

सीमा विवाद पर ग्रामीणों में रोष

ग्रामीणों ने बताया कि भूमिया की ठार के पास उटंगन नदी पड़ती है। वही सीमा है। हमला नदी पार हुआ है, जो निबोहरा थाना क्षेत्र में पड़ता है। सूचना देने के बाद भी निबोहरा पुलिस देर से आई। परिजन का आरोप है पुलिस पहुंचने के बाद भी सीमा विवाद में उलझी रही। अगर पुलिस जल्दी मौके पर पहुंचती तो शायद रामू की जान बच जाती। सीमा विवाद के कारण ही परिजन और ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed