फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man murdered by slitting his throat, body sent for post mortem

Agra News: युवक की गला रेतकर हत्या, शव भेजा पोस्टमार्टम को

Thu, 28 Sep 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered by slitting his throat, body sent for post mortem

विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के तैयवपुर नगला गोदी में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। हत्या का शक पत्नी के भाई पर है। पुलिस ने भाई व एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

ग्राम घिनौना निवासी सतेंद्र (32) पुत्र सुरेश ने पांच साल पहले नीरज निवासी इटउआ से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से बीच सतेंद्र से नीरज के मायके पक्ष के लोग रंजिश मानने लगे। सतेंद्र अपनी स्कार्पियो से देर सांय कासगंज आ रहा था तभी उसकी तैयवपुर नगला गोदी के मध्य गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को जब हत्या की सूचना मिली। तो पुलिस मौके पर आ गई । युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। मृतक के दो बच्चे हैँ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हत्या का शव नीरज के भाई आकाश व उसके साथी अजय निवासी तवालपुर पर जताया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी राम प्रकाश गौतम ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। युवक की पत्नी के भाई व उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed