{"_id":"607cfe438ebc3e591f496207","slug":"young-man-murdered-before-up-panchayat-election-voting-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: एटा में प्रधान प्रत्याशी ने गोली मारकर की युवक की हत्या, मतदान से पहले हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: एटा में प्रधान प्रत्याशी ने गोली मारकर की युवक की हत्या, मतदान से पहले हुई वारदात
Mon, 19 Apr 2021 07:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Apr 2021 07:57 PM IST
सार
दोनों वारदात के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि इस पर पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले में पंचायत चुनाव से पहले ग्राम पंचायत बावसा के प्रधान पद प्रत्याशी ने मतदाताओं को रुपये देने का प्रयास किया। एक मतदाता ने रुपये लेने से इनकार किया तो आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की। गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। वहीं ग्राम पंचायत भगीपुर के प्रधान प्रत्याशी के पति को गोली मारकर घायल किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावसा निवासी प्रदीप कुमार जैन (24) की हत्या रविवार रात करीब 11 बजे गोली मारकर की गई। मृतक के भाई सोमेंद्र उर्फ सोमेश उर्फ सोम का कहना है कि प्रत्याशी अजय रॉयल, इनके पिता वीरेंद्र सिंह यादव निवासी नगल समन, राहुल कुमार, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार उर्फ पिंटल और नरेंद्र सिंह निवासी गांव बावसा व दो अज्ञात लोग आए।
विज्ञापन
इन लोगों ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रुपये दिए। लेने से इनकार किया तो लाठी-डंडे, सरिया से हमलाकर मारपीट कर दी। अजय रॉयल ने तमंचे से प्रदीप के गोली मारकर हत्या कर दी। सोमेश की तहरीर पर पुलिस ने सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत भगीपुर प्रधान प्रत्याशी के पति प्रवीन कुमार (28) निवासी आनंदपुरम को गोली लगी है। घायल के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी प्रत्याशी के पति अमर लोधी, मुकेश शाह और सुशील लोधी ने पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया है कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
यूपी पंचायत चुनाव 2021: एटा-मैनपुरी जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, मतदाताओं में उत्साह
आगरा: लॉकडाउन में खुली दुकान बंद कराने पर पुलिस पर हमला, महिला दरोगा सहित पांच घायल
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।