पंचायत चुनाव: एटा में शाम पांच बजे तक 65.22 वोट पड़े, मैनपुरी में 63.13 फीसदी मतदान
दोनों जिलों में मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के दावे किए। निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के लिए सुबह से शाम तक खूब मतदान हुआ। यहां दोपहर तीन बजे तक मतदान का आंकड़ा 54.27 फीसदी था, जो शाम पांच बजे 63.13 फीसदी पर पहुंच गया। इससे पहले एक बजे तक 38.5 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह 11 बजे तक 19.9 फीसदी और शुरुआत के दो घंटे में सिर्फ 10.70 फीसदी वोट पड़े थे। कुरावली ब्लाक के ईसई मांझ पाटी पोलिंग बूथ पर विवाद भी हुआ। इसमें एक प्रत्याशी घायल हो गया।
मैनपुरी में शाम पांच बजे तक 63.13% प्रतिशत मतदान
मैनपुरी ब्लाक- 63℅
घिरोर ब्लाक- 61℅
कुरावली - 62%
सुल्तानगंज- 66%
बेवर- 62%
जागीर- - 62%
किशनी- 62%
करहल- 68.23%
बरनाहल- 62%
एटा में 65.22 फीसदी मतदान
एटा जिले में शाम पांच बजे तक कुल 65.22 फीसदी मतदान हो चुका है। यहां दोपहर तीन बजे तक 52.66 वोट पड़े थे। इससे पहले एक बजे 36.37, सुबह 11 बजे 22.89 और शुरुतात के दो घंटों में 11.8 फीसदी वोटिंग हुई थी। मतदान के दौरान जैथरा ब्लाक के नगला बली में मतदान केंद्र पर बवाल हो गया। घटना में प्रधान प्रत्याशी घायल हो गया।
एटा में शाम पांच बजे तक कुल मतदान 65.22 प्रतिशत
ब्लाक- प्रतिशत
मारहरा- 68.12
सकीट- 68.62
अवागढ़- 66.97
शीतलपुर- 66.40
निधौली कलां- 64.61
जलेसर- 64.33
जैथरा- 61.20
अलीगंज- 61.53
एटा में बूथ लूटने का प्रयास
एटा के जैथरा ब्लाक के गांव कुकरया रतनपुर में कुछ लोगों ने बूथ लूटने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने अराजकतत्वों को खेतों में खदेड़ दिया। मतदान केंद्र पर तैनात सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि करीब 150 लोग लाठी-डंडे लेकर आए थे। घटना के बाद मतदान केंद्रों पर काफी देर तक मतदान बाधित रहा।
एटा के शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाहनपुर में मतदान प्रक्रिया धीमी चली। इसके कारण मतदाताओं को काफी इंतजार करना पड़ा। कई महिलाएं मतदान केंद्र पर कतार में बैठ गईं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अशिफ अली का कहना था कि यहां पर दो बूथ हैं, जिस पर आठ कर्मचारी है, जिसकी वजह से थोड़ा बिलंब हो रहा है। इन अव्यवस्थाओं के बीच भी मतदाताओं में उत्साह कम नहीं हुआ।
एटा जिले में 2024 मतदान स्थलों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा की दृष्टि में जिले को 24 जोन और 210 सेक्टर में विभाजित किया गया। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
एटा जिले में इतने प्रत्याशी हैं मैदान में
ग्राम प्रधान- 6085
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 3848
ग्राम पंचायत सदस्य- 4595
जिला पंचायत सदस्य- 329