{"_id":"5cf37272bdec220785347bd1","slug":"young-man-murder-in-money-dispute-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: उधारी के रुपये मांगने पर गोली मारकर दो भाइयों की हत्या, पिता की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: उधारी के रुपये मांगने पर गोली मारकर दो भाइयों की हत्या, पिता की हालत गंभीर
Sun, 02 Jun 2019 11:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना उत्तर के मोहल्ला सुदामानगर में उधारी के पैसे मांगने गए दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार आगरा में चल रहा है। हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सुदामानगर निवासी मुकेश कुमार बघेल ने पड़ोसी सोनवीर को 80 हजार रुपया चार साल पहले उधार दिए थे। रविवार को मुकेश सोनवीर से रुपया मांगने गया था। इस दौरान उसका विवाद हो गया। विवाद होने पर मुकेश के बड़े भाई राकेश, महेश एवं पिता राजपाल भी पहुंच गए।
विज्ञापन
तीन चार लोगों को आते देख सोनवीर ने दरवाजा बंद करके मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली महेश (35) और दूसरी राकेश (40) के सिर में लग गई। दोनों ही खून से लथपथ होकर गिर गए। तीसरी गोली उसने राजपाल को निशाना बनाकर चलाई जो उसके पैर में लगी।
विज्ञापन
मुकेश किसी तरह से जान बचाकर मौके से भागा। तीनों घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश और राजपाल (62) को आगरा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में राकेश ने दम तोड़ दिया।
घटना स्थल पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा, चार थानों के प्रभारी और फोर्स पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपी सोनवीर फरार हो गया।
सदर विधायक मनीष असीजा ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों से बात की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। मृतक के भाई मुकेश की तहरीर पर सोनवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
घटना स्थल पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा, चार थानों के प्रभारी और फोर्स पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपी सोनवीर फरार हो गया।
सदर विधायक मनीष असीजा ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों से बात की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। मृतक के भाई मुकेश की तहरीर पर सोनवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी का कहना है कि उधार दिए 80 हजार रुपया मांगने के दौरान विवाद के बाद की गई फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी को पांच टीमें गठित की हैं। शीघ्र ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।