फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murder by throat slit in mathura

गला रेतकर युवक की हत्या, हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 24 Dec 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
young man murder by throat slit in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या कर शव को हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसके सिर पर भारी चीज से वार किया गया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

 
सोमवार को छाता पुलिस को सूचना मिली कि शुगर मिल के पास झाड़ियों में युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाश करने पर आसपास से पुलिस को कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे की मृतक की शिनाख्त हो सके। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के जनपदों में फोटो भिजवाए हैं। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके बदन पर जींस और काले रंग की टीशर्ट पहनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा था। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के निशान के साथ ही सिर पर भारी वस्तु से वार करने के निशान मिले हैं। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 

नहीं थमा हत्या करके शव फेंकने का सिलसिला

हत्या करके मथुरा में शव फेंकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसा कोई ही दिन जा रहा होगा, जब अज्ञात शव नहीं मिल रहे हो। पुलिस भी इन शवों की शिनाख्त कराने में नाकाम साबित हो रही है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस इतिश्री कर देती है।

हाईवे क्षेत्र में भरतपुर तिराहे के पास झाड़ियों में मिले महिला की शव की शिनाख्त आजतक नहीं हो सकी, वहीं सदर बाजार के जवाहर बाग में युवती के शव की पहचान कराने में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। न जाने कितने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed