{"_id":"63a9822c80b6280e6015ce0e","slug":"young-man-missing-from-sabji-mandi-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सब्जी बेचने गए युवक ने फोन पर पिता से कहा- मेरा अपहरण हो गया, पुलिस जांच में खुल गई पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सब्जी बेचने गए युवक ने फोन पर पिता से कहा- मेरा अपहरण हो गया, पुलिस जांच में खुल गई पोल
Mon, 26 Dec 2022 06:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:58 PM IST
सार
करहल क्षेत्र से एक युवक लापता हो गया था। वह सोमवार को मंडी में सब्जी बेचने गया था। इसके बाद उसने खुद अपने पिता को अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस ने जांच की तो फर्जी अपहरण का मामला निकला।
विज्ञापन
युवक और घटनास्थल पर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के करहल क्षेत्र के गांव नानमई निवासी एक युवक ने उधारी चुकाने के लिए अपने ही अपहरण की कहानी रच डाली। अपहरण की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। शाम को युवक भिंड क्षेत्र से ढूंढ निकाला गया। उसने सारी सच्चाई बता दी। एसपी का कहना है कि मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
करहल थाना क्षेत्र के गांव नानमई निवासी मुलायम सिंह का पुत्र अवनीश शाक्य सब्जी बेचने का काम करता था। सोमवार की सुबह किरथुआ मंडी जाते समय वह अचानक गायब हो गया था। पिता की सूचना पर एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पहले ही संदिग्ध घटना मान रही थी पुलिस
पिता के अनुसार अवनीश ने खुद फोन कर अपहरण की बात कही थी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान कर जांच कर रही थी। इस बीच सर्विलांस और थाना पुलिस ने अपहृत बताए जा रहे युवक को भिंड क्षेत्र से ढूंढ निकाला। थाना लाकर जब पूछताछ की तो उसने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी का राज खोला।
विज्ञापन
ममेरे भाई से उधार लिए थे रुपये
युवक ने बताया कि उसने इटावा निवासी ममेरे भाई आलोक से रुपये उधार लिए थे। उन्हें वापस नहीं कर पा रहा था। इसी वजह से उसने अपने अपहरण की कहानी रची थी। पुलिस ने परिजनों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि युवक द्वारा मामा के लड़के से लिए उधार को चुकाने के लिए अपहरण का नाटक रचा था। उसे ढूंढ लिया गया है, मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।