फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man misdeeds the minor girl in mainpuri

मैनपुरी में शर्मनाक वारदात: बहन की सहेली के भाई ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sat, 15 May 2021 06:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 May 2021 06:01 PM IST
सार

आरोपी युवक किशोरी को बहाने से अपने घर ले गया, जहां कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को बताया। इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
 

विज्ञापन
young man misdeeds the minor girl in mainpuri
पीड़िता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मैनपुरी जिले के बिछवां थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ उसकी बहन की सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बिछवां कस्बा निवासी एक किशोरी की एक सहेली थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर की रहने वाली है। दोनों आपस में सहेली होने के चलते परिवार के लोगों का भी घर पर आना जाना रहता था। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे आरोपी सत्यवीर किशोरी के घर आया। किशोरी व उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन को बहाना कर के घर पर ले गया। 
विज्ञापन


गांव किन्हावर पहुंचने के बाद बड़ी पुत्री गांव में ही अपनी दूसरी सहेली के पास चली गई। इस बीच आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी को कमरे में खींचने के बाद दरवाजा बंद कर लिया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर लिया। देर रात आरोपी की तलाश में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।

दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में दबिश 
बिछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी पूर्व सैनिक की तलाश में सीओ ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका। दो दिन पूर्व एक किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वह दिल्ली में रह कर भाई का इलाज करा रहे थे। इस बीच आरोपी सेवानिवृत्त सैनिक वीरेंद्र सिंह ने उनकी बेटी के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया। 

उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद ब्लैकमेल कर बेटी के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। उक्त मामले में थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ भोगांव अमर बहादुर ने आरोपी के गांव पहुंच कर संभावित स्थानों पर तलाश के लिए दबिश दी। लेकिन आरोपी वीरेंद्र पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। सीओ का कहना है कि जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed