फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man misdeeds the girl firozabad

फिरोजाबाद: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म, शादी के बाद वीडियो किया वायरल

Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
सार

दुष्कर्म का आरोप पड़ोसी युवक पर लगा है। पीड़िता का कहना है कि युवक उसे बहाने से बुलाकर ले गया था। उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, इसके वो बेहोश हो गई। युवती की शादी के बाद वारदात का वीडियो वायरल हुआ तो युवती के परिजनों को पता चला। 

विज्ञापन
young man misdeeds the girl firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन


युवती की शादी के एक माह बाद आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो युवती के परिजनों ने देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी युवक पड़ोसी है। कुछ माह पूर्व आरोपी युवक ने युवती को बुलाया था। उसको कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती के बेहोश होने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी न तो युवती को थी और न ही पीड़ित परिजनों को। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व युवती का विवाह होने पर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसी तरह उक्त वीडियो युवती के परिजनों तक पहुंच गया। वीडियो देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार युवती को लेकर गुरुवार को कोतवाली दक्षिण पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। 

पुलिस ने युवती की मां से तहरीर लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है। इस संबंध में कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर का कहना है कि पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed