{"_id":"615088a8ea996300fa2be56c","slug":"young-man-misdeed-girl-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म, विरोध पर आरोपी ने पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म, विरोध पर आरोपी ने पीटा, मुकदमा दर्ज
Sun, 26 Sep 2021 08:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 08:20 PM IST
सार
आगरा में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को घर से खेत पर चारा लेने गई 18 वर्षीय युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के पिता ने थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि युवती शनिवार की दोपहर आठ वर्षीय छोटे भाई के साथ जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवक मिले। आरोप है कि एक युवक ने उसके भाई को बहाने से रोक लिया।
विज्ञापन
दूसरे युवक ने उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। शिकायत पर जान से धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष अवधेश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया।
विज्ञापन
दस घंटे पीड़ित को घुमाती रही पुलिस
पीड़िता के पिता का आरोप है कि शनिवार को घटना के बाद वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने पहले सुनवाई नहीं की। 10 घंटे तक मेडिकल के लिए भी नहीं भेजा। रात में करीब 12 बजे पुलिस ने तहरीर ली। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।