फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man landed on the wrong track died in the grip of a goods train

एक गलती और मौत: गलती से दूसरे ट्रैक पर उतरा युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; नहीं बचा सका जान

Thu, 06 Apr 2023 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 04:49 PM IST
सार

राजस्थान के चुरू का रहने वाला युवक ट्रेन से उतरते समय छोटी से गलती कर बैठा। इस गलती ने उसकी जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
young man landed on the wrong track died in the grip of a goods train
मालगाड़ी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रेलवे स्टेशन पर भिवानी एक्सप्रेस से कानपुर से आ रहा एक युवक गलत ट्रैक पर उतर गया। इसी दौरान टूंडला की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौक पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। युवक राजस्थान प्रांत के चुरू का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 

गलती से उतरा डाउन ट्रैक पर 

कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही भिवानी एक्सप्रेस रात करीब 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रूकी। इसी दरम्यान एक 35 वर्षीय युवक ट्रेन से डाउन ट्रैक की ओर उतर गया। इसी दौरान टूंडला की ओर से आ रही एक मालगाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी द्वारा मृतक के कपड़ों की तलाशी ली। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान अंकुश पुत्र धर्मेद्र कुमार निवासी चांदमौरी थाना हबीखास जिला चुरू के रूप में हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आशिक मिजाजी: पति की हरकतों से परेशान हुई पत्नी, एक रात फिर कर बैठा ये भूल; फिर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों को दी गई सूचना 

 वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये थे। पिता धर्मेद्र कुमार के मुुताबिक युवक कानपुर से दिल्ली होते घर लौटने की कहकर भिवानी एक्सप्रेस में सवार हुआ था। रास्ते में यह हादसा हो गया।


ये भी पढ़ें - UP: इन बाबा के धाम से कोई नहीं लौटा खाली, हनुमान जी के हैं परम भक्त, चमत्कार हुए ऐसे कि विदेशी भी बन गए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed