फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife troubled by husband antics made this mistake again one night Then woman took a dreadful step

आशिक मिजाजी: पति की हरकतों से परेशान हुई पत्नी, एक रात फिर कर बैठा ये भूल; फिर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 06 Apr 2023 04:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 04:36 PM IST
सार

कुछ दिन पहले रात में पति कमरे में किसी महिला से बात कर रहा था। उसे पत्नी ने बात करते हुआ सुन लिया। इस बात पर विवाद हुआ तो पति ने फिर से उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Wife troubled by husband antics made this mistake again one night Then woman took a dreadful step
demo pic

विस्तार

मैनपुरी के  आवास विकास कालोनी निवासी एक महिला की मौत के मामले में पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि महिला पति की आशिक मिजाजी से परेशान थी। उसके अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले रात में पति कमरे में किसी महिला से बात कर रहा था। उसे पत्नी ने बात करते हुआ सुन लिया। इस बात पर विवाद हुआ तो पति ने फिर से उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेजा है।
विज्ञापन

 

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था शव

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी संघमित्रा उर्फ सरिता का शव सोमवार की रात बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे। इसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। उक्त घटना के बाद मृतका के पिता सम्मन सिंह की ओर से तहरीर दी गई। बताया कि दामाद संतोष कुमार ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की घिरोर शाखा में काम करता था। पुत्री को पता चला कि पति के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। इसका विरोध लेकिन पति हरकतों से बाज नहीं आया। वह महिलाओं का घर पर भी लाने लगा और तनख्वाह भी उन पर खर्च कर देता था। विरोध करने पर संघमित्रा की पिटाई करता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: इन बाबा के धाम से कोई नहीं लौटा खाली, हनुमान जी के हैं परम भक्त, चमत्कार हुए ऐसे कि विदेशी भी बन गए भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घटना वाली रात भी हुआ कुछ ऐसा

घटना वाली रात भी संतोष किसी महिला से बात कर रहा था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और धमकी दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed