फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man killed during Harsh firing in Firozabad

यूपी: फिरोजाबाद में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

Fri, 09 Nov 2018 02:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Fri, 09 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
Young man killed during Harsh firing in Firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक सीटू जाटव (30) पुत्र लायक सिंह निवासी तिलक नगर फिरोजाबाद की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना गुरुवार रात्रि की है। घटना के बाद आरोपी भाग गए। थाना शिकोहाबाद के अंतर्गत आरडी गेस्ट हाउस में टूंडला के गांव दयागढ़ी निवासी सीटू उर्फ सोनू पुत्र चंद्रपाल की बारात आई थी। 
विज्ञापन


सीटू बीएसएफ कार्यरत है और मिजोरम में तैनात है। बारात में नाच-गाना चल रहा था तभी किसी ने हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग करने वालों को बारात में शामिल अन्य लोगों ने रोका लेकिन वे नहीं माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वे फायरिंग करते रहे। इस दौरान एक गोली सीटू के लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सीटू जाटव वेटरों का ठेकेदार था। शादी की सभी रस्में रोक दी गईं। सूचना पाकर एसपीआरए महेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed