फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man killed by hitting his head with a brick

Agra News: सिर में ईंट से प्रहार कर युवक की हत्या

Fri, 27 Dec 2024 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Dec 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Young man killed by hitting his head with a brick
सिर में ईंट से प्रहार कर युवक की हत्या
विज्ञापन


- सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, शव की नहीं हो सकी पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। शहर में भोगांव रोड पर ईसीईएच कैंपस में शुक्रवार को एक युवक की ईंट से सिर कुचलकर कर हत्या कर दी गई। शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया मौके पर दो लोगों के शराब पीने की बात सामने आई। शराब के गिलास और दो क्वार्टर भी मिले। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस खुलासे को लेकर प्रयास कर रही है।
भोगांव रोड पर बुधवार की सुबह राहगीरों ने फूलबाग के पीछे ईसीईएच कैंपस में एक युवक का लहूलुहान शव देखा। सूचना पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र 30 से 40 साल बताई जा रही है। उसके सिर से खून बह रहा था। इससे प्रतीत हुआ कि युवक का सिर कुचलकर कर उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस को जांच के दौरान मौके पर दो लोगों की मौजूदगी के संबंध में सुराग हासिल हुए। एक की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरा व्यक्ति कौन है, इसको लेकर पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र कर कब्जे में लिए।
विज्ञापन

सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना 3-4 घंटे पुरानी लग रही है। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त को लेकर प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा। फिलहाल शिनाख्त को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



साक्ष्य बोल रहे, पहले पी दो लोगों ने शराब, उसके बाद की गई हत्या
पुलिस को घटनास्थल से दो गिलास और शराब के दो क्वार्टर मिले हैं। इससे पुलिस मान रही है कि मृतक और उसके साथ आए व्यक्ति ने पहले यहां साथ में शराब पी होगी। इसके बाद संभवत इनके बीच कोई विवाद हुआ होगा या फिर किसी पुरानी रंजिश की खुन्नस में इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया होगा। पुुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों को फॉरेंसिक टीम के जरिये विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed