फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man killed by falling tin shed in Islam Nagar Ymunapar

यमुनापार इस्लाम नगर में टीन शेड गिरने से युवक की मौत

Mon, 30 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 30 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Young man killed by falling tin shed in Islam Nagar Ymunapar
आंधी - फोटो : Amar Ujala
71 किमी/घंटे की रफ्तार शनिवार की रात
विज्ञापन


48 किमी/घंटे की रफ्तार रविवार शाम को

39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान

25.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान
 
34.6 मिमी बारिश मई में हो चुकी

यमुनापार इस्लाम नगर निवासी मुन्ना खां (35) के लिए आंधी मौत बनकर आई। शनिवार रात को उनके ऊपर आंधी में उड़ी टीन आ गिरी। 71 किमी/घंटे की रफ्तार से शनिवार की रात आई आंधी में दर्जनों पेड़ टूट गए, वहीं कई होर्डिंग और कालोनियों के गेट टूट गए। ताजमहल की मीनारों पर लगी मचान टेढ़ी हो गई, जिसे सुबह होते ही मजदूरों ने ठीक किया। बिजली के तारों पर कई पेड़ों की डाल टूटकर गिर पड़ीं। रविवार शाम को फिर आंधी आई, हालांकि शाम को रफ्तार कम 48 किमी/घंटे तक रही।
शनिवार रात को आई आंधी के बाद रविवार सुबह तापमान कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 25.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार शाम पांच बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और बादल छाने लगे। शाम 6:30 बजे फिर आंधी आई। बादलों के छाए रहने और गरज-चमक के साथ कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


आज भी आंधी-बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को दिन में बादल छाए रहने के आसार हैं। दोपहर बाद आंधी और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed