{"_id":"5bbb1327867a55687a687b4f","slug":"young-man-jumped-into-yamuna-and-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पुल से यमुना में छलांग लगाते देखकर राहगीरों की रुकी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पुल से यमुना में छलांग लगाते देखकर राहगीरों की रुकी रफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
यमुना में कूदे युवक की साइकिल और कपड़े।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने की घटना की चर्चा बनी हुई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुल पर पहुंच रहे हैं। पुलिस भी सूचना पर पहुंची है और गोताखोर नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
वृंदावन के पुल पर एक युवक ने अपनी साइकिल खड़ी की। कपड़े और जूता सड़क पर उतरा दिए और अचानक ही यमुना में छलांग लगा दी। इस घटना के दौरान पुल से गुजर रहे लोग जहां-तहां रुक गए। दौड़कर मौके पर पहुंचे। तत्काल डायल-100 को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस थाने का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
इस घटना को देखने के लिए पुल पर लोगों की भीड़ लग गई। डायल 100 की सहायता से गोताखोर नदी में कूदे और युवक की तलाश में जुट गए हैं। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। लोग सहायता के लिए नदी पर जुटने लगे हैं।
विज्ञापन