फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man is current while welding, death

Agra News: वेल्डिंग करते समय युवक को लगा करंट, मौत

Tue, 10 Oct 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Oct 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Young man is current while welding, death
वेल्डिंग करते समय युवक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन

दलेल नगर में हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी

बरनाहल। दलेल नगर में मंगलवार की सुबह वेल्डिंग करते समय एक युवक को करंट लग गया। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के वनखंडेश्वर नगर वार्ड नंबर आठ निवासी मनोज कुमार झा (41) वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से अपने काम पर निकला था। दलेल नगर में शहाजुद्दीन कबाडे़ वालों के यहां वेल्डिंग का काम कर रहा था। तभी करंट लगने से वह बेसुध हो गया। युवक को करंट लगने के बाद वहां अफरातफरी मच गई। जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजन मनोज को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची सैफई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed