फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man from Firozabad took the girl

Agra News: युवती को ले गया फिरोजाबाद का युवक

Sun, 14 Jan 2024 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
Young man from Firozabad took the girl
युवती को ले गया फिरोजाबाद का युवक
विज्ञापन

पिता ने आरोपी व सहयोगियों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को फिरोजाबाद का रहने वाला एक युवक अपने साथ ले गया। युवती के पिता ने आरोपी व सहयोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच और नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की सुबह जनपद फिरोजाबाद के बड़ा मिर्जा निवासी राज कुमार उर्फ राजा पुत्री को घर से अपने साथ ले गया। जानकारी होने के बाद आरोपी व पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पुत्र को ले जाने में रीमा निवासी रतनपुर हविलिया थाना एलाऊ, अजीत निवासी राधारमन रोड शहर कोतवाली और रीमा की जेठानी उर्मिला का हाथ है। इन लोगों की मदद से ही राजा उनकी पुत्री को अपने साथ ले गया है। पिता की ओर से किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए पुत्री को जल्द ढूंढने की मांग की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed