{"_id":"63a5dadc073cf273386275cf","slug":"young-man-found-dead-in-kharegarh-area-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जंगल में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जंगल में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका
Fri, 23 Dec 2022 10:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:14 PM IST
सार
युवक का शव खेरागढ़ क्षेत्र के बुरेहरा के जंगल में पड़ा मिला। उसके सिर पर गोली का निशान बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का शव ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात को युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। युवक के सिर में गोली लगने से उसकी मौत की बात सामने आई है। उसके शव के पास से एक कारतूस और अन्य सामग्री भी मिली है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बुरेहरा के जंगल का है। करीब 22 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला शव। शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की शिनाख्त कराने में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस के काफी प्रयासों के बाद उसकी शिनाख्त नगला उदैया निवासी 22 वर्षीय झम्मन पुत्र कल्लन के रूप में हुई। सिर में गोली लगने से शव खून से लथपथ था। पुलिस को शव के पास से ही एक कारतूस और मादक पदार्थ की सामग्री भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि झम्मन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी को अभी एक वर्ष ही हुआ है। वह कस्बे की एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का कार्य करता था। सुबह घर से दुकान के लिए आया था उसके बाद घर नहीं लौटा था। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।