फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead in kharegarh area of agra

Agra News: जंगल में खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या की आशंका

Fri, 23 Dec 2022 10:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 10:14 PM IST
सार

युवक का शव खेरागढ़ क्षेत्र के बुरेहरा के जंगल में पड़ा मिला। उसके सिर पर गोली का निशान बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
young man found dead in kharegarh area of agra
युवक का शव ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात को युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की। युवक के सिर में गोली लगने से उसकी मौत की बात सामने आई है। उसके शव के पास से एक कारतूस और अन्य सामग्री भी मिली है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बुरेहरा के जंगल का है। करीब 22 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला शव। शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक की शिनाख्त कराने में जुट गई। 
विज्ञापन


पुलिस के काफी प्रयासों के बाद उसकी शिनाख्त नगला उदैया निवासी 22 वर्षीय झम्मन पुत्र कल्लन के रूप में हुई। सिर में गोली लगने से शव खून से लथपथ था। पुलिस को शव के पास से ही एक कारतूस और मादक पदार्थ की सामग्री भी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि झम्मन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी को अभी एक वर्ष ही हुआ है। वह कस्बे की एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का कार्य करता था। सुबह घर से दुकान के लिए आया था उसके बाद घर नहीं लौटा था। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed