आगरा के होटल में आत्महत्या: कमरे में मिला डाई डिजायनर का शव, व्हाट्सएप चैट में लिखा- आई क्विट...
सीता नगर निवासी युवक डाई डिजायनर था। उसने शनिवार शाम को होटल त्यागराज में एक कमरा किराये पर लिया। 24 घंटे बाद उसका शव कमरे में पड़ा मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कालिंदी विहार स्थित होटल त्यागराज के कमरे में रविवार शाम को सीता नगर निवासी डाई डिजायनर का शव मिला। उसने एक दिन पहले ही कमरा लिया था। युवक की एक व्हाट्स एप चैट में ‘आई क्विट’ लिखा मिला है। पुलिस का कहना है कि युवक के टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या की आशंका है।
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि डाई डिजायनर राजीव चौधरी (21) नुनिहाई स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। शनिवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे घर से काम पर जाने की कहकर निकला था। शाम को घर नहीं आने पर परिजनों ने फोन मिलाया लेकिन फोन स्विच ऑफ आया। पता चला कि वह फैक्टरी नहीं पहुंचा था।
शाम तकरीबन साढ़े छह बजे कालिंदी विहार स्थित होटल त्यागराज से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने कमरा लिया था। वह काफी देर से कमरे में अंदर से बंद है। पुलिस ने गेट को खोला तो युवक बेड पर पड़ा हुआ था। उसकी पहचान राजीव के रूप में हुई।
होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि राजीव शनिवार शाम तकरीबन साढ़े चार बजे होटल आया था। कहा था कि परिवार सादाबाद शिफ्ट हो गया है, एक रात के लिए कमरा चाहिए। उसे 600 रुपये का कमरा दे दिया। रात तकरीबन आठ बजे कमरे से बाहर आकर पानी की बोतल ली। बाद में दोबारा कमरे में बंद हो गया।
एक कर्मचारी को बताया था कि वह दिल्ली जा रहा है। सुबह चला जाएगा। रविवार दोपहर 12 बजे कर्मचारी ने उसे कमरा खाली करने के लिए गेट खटखटाया। मगर, अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शाम तक उसके बाहर नहीं आने पर पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए थे।
कमरे में रखा मिला टॉयलेट क्लीनर
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमरे में एक बीयर की बोतल, दो शराब की बोतल, पानी की बोतल और टॉयलेट क्लीनर की बोतल रखी मिली। शराब की एक बोतल आधी भरी थी। एक गिलास में टॉयलेट क्लीनर रखा हुआ था।
इससे आशंका है कि राजीव ने टॉयलेट क्लीनर पीकर अपनी जान दी है। परिजनों ने राजीव के साथ दो और युवकों के आने की बात कही है। निरीक्षक का कहना है कि कमरे में एक बैग मिला है। वहीं उसकी एक व्हाट्स एप चैट में लिखा है कि आई क्विट। इससे उसके आत्महत्या की आशंका है।
युवक के परिवार से की गई थी मारपीट
पुलिस का कहना है कि राजीव के परिवार के लोगों के साथ शनिवार शाम को मारपीट की गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। मामले में राजीव के परिवार की ज्योति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें लिखा कि पड़ोसी के रिश्तेदार जसवंत सिंह, अमन, विष्णु, शैलू और मंशू ने मारपीट की। इससे रनवीर के चोट लगी। परिवार के लोगों को पीटा। जब झगड़ा हुआ, तब राजीव घर में नहीं था।