फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead after violence in firozabad

फिरोजाबाद: कारखाने के पास मिला युवक का शव, परिजनों का दावा, बवाल में गई जान

Sat, 21 Dec 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
young man found dead after violence in firozabad
बवाल के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में थाना रामगढ़ के मोहल्ला कश्मीरी गेट कादरी मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद राशिद (24) पुत्र कल्लू का शव शाम सात बजे नेमी ग्लास तकिया के पास मिला। राशिद का शव लेकर उसके पिता कल्लू एवं अन्य परिजन रात तकरीबन दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


राशिद के पिता कल्लू ने बताया कि राशिद शुक्रवार सुबह कारखाने में काम करने की बात कहकर घर से निकला था। शहर में बवाल होने पर देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता तो हुई तो उसकी तलाश की गई। शाम सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि राशिद का शव नेमी ग्लास के पास पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। कल्लू का कहना है कि राशिद के सिर से खून बह रहा था और सिर में पीछे की ओेर चोट थी। लोगों ने उसे बताया कि बवाल के दौरान हाईवे पर भगदड़ मची थी और इसी दौरान राशिद की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के सिर पर गहरा जख्म

बताया जा रहा है राशिद कारखाने से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि राशिद के सिर पर गहरा जख्म है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राशिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। 

बता दें कि शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में फिरोजाबाद में हिंसक प्रदर्शन हुआ। उपद्रवियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी। कई वाहन फूंक दिए। बवाल में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed