फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man filled girl forehead with blood in pinahat in agra

UP: शादी की जिद पर अड़ा युवक...युवती की खून से भर दी मांग, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 10:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Oct 2025 10:01 PM IST
सार

आगरा के पिनाहट में एक युवक ने युवती की खून से मांग भर दी। युवक शादी करने की बात कह रहा था, जबकि परिजन पांच दिन बाद शादी करने की बोल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
young man filled girl forehead with blood in pinahat in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट कस्बा के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात्रि को एक युवक के युवती को भगाने की कोशिश करने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक मिनट 59 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अंधेरे में खड़ा एक युवक लोगों की भीड़ के बीच केवल जींस पैंट पहने खड़ा हुआ है, जो लोगों को विश्वास दिलाने के लिए युवती की मांग भरने की बार-बार बात कहता हुआ दिखाई दे रहा है। शादी करने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, एक महिला 5 दिन में शादी करने की उससे बोल रही है, लेकिन युवक जिद पर अड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। तभी युवक घर में घुसकर युवती को बाहर खींच लेता है और खून से उसकी मांग भर देता है। जिस पर लोग धक्का देकर भगा देते हैं, जमकर हंगामा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी का कहना है एक युवक, कस्बा की युवती को भगाकर ले जाना चाह रहा था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से आगे की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed