{"_id":"655203c4edc0b42be70079c4","slug":"young-man-entered-house-with-intention-of-stealing-tied-to-pillar-and-beaten-by-family-members-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिराजोबाद: चोरी करने का था इरादा, घर में घुसते ही मच गया शोर; फिर परिवार ने किया ऐसा हाल....पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिराजोबाद: चोरी करने का था इरादा, घर में घुसते ही मच गया शोर; फिर परिवार ने किया ऐसा हाल....पुलिस ने बचाई जान
Mon, 13 Nov 2023 04:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Nov 2023 04:38 PM IST
सार
चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को परिवार के सदस्यों ने बंधक बना लिया। खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया।
विज्ञापन
जसराना थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना जसराना में रविवार की सुबह गांव कौरारा बुजुर्ग के एक मकान में चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को परिजनों ने खंभे से बांधकर पीट दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को बंधन से मुक्त करा कोतवाली लेकर आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घायल युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना जसराना के गांव कौरारा बुजुर्ग निवासी सनी रविवार की सुबह पांच बजे गांव के ही अरविंद के घर में चोरी के इरादे से घुस गया। इस दौरान अरविंद की पत्नी ने चोरी से रोकने के साथ शोर मचाया तो सनी ने रेनू की पिटाई लगा दी। रेनू द्वारा चीखने एवं चिल्लाने पर परिजनों के साथ मौहल्ले के लोग भी आ गए। आरोप है कि इस दौरान परिजनों ने आरोपी सनी को मकान के अंदर खंभे से बांध कर उसकी बेरहमी से पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मैनपुरी में हत्या: दिवाली के अगले दिन पूर्व फौजी को मारी गोली, फिर फावड़े से काट दी गर्दन; जानें क्या है वजह
विज्ञापन
पुलिस को दी गई सूचना
जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सनी को बंधन से मुक्त कराया। पुलिस ने घायल सनी का डाक्टरी परीक्षण जसराना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में कराया। पुलिस ने रेनू की तहरीर पर घर में चोरी के इरादे से घर में घुस मारपीट करने का मुकदमा सनी के खिलाफ दर्ज किया है। जबकि सनी के पिता की तहरीर पर जमुना प्रसाद, दामोदर, रविंद्र एवं सतीश के खिलाफ मारपीट करने एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक विनय मिश्रा ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा, शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू