{"_id":"617d11d238f8383eb378a0f3","slug":"young-man-entered-cosmetic-shop-with-pistol-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कॉस्मेटिक दुकान में घुसा युवक, महिला पर तान दी पिस्टल, भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कॉस्मेटिक दुकान में घुसा युवक, महिला पर तान दी पिस्टल, भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा
Sat, 30 Oct 2021 03:05 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Oct 2021 03:05 PM IST
सार
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में 24 घंटे के दौरान एक और दुस्साहसिक वारदात हुई है। शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक पिस्टल लेकर दुकान में घुस गया। इस इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
लाल घेरे में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक पिस्टल लेकर कॉस्मेटिक दुकान में घुस गया। उसने दुकान के अंदर बैठी महिला दुकानदार पर पिस्टल तान दी। महिला के शोर मचाने पर युवक भागने लगा। कॉलोनी के लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी से बरामद पिस्टल नकली निकली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6 में मुख्य मार्ग पर एक मकान में कॉस्मेटिक व गिफ्ट की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे दुकान में महिला दुकानदार अकेली थी। वह कुछ देर के लिए काउंटर छोड़कर घर के अंदर चली गईं। इसी दौरान एक युवक दुकान में घुस आया। वह दुकान के रास्ते घर के अंदर घुसने लगा। घर में महिला दुकानदार को देख युवक ने पिस्टल निकालकर उस पर तान दी।
विज्ञापन
युवक के हाथ में पिस्टल देखकर महिला डर गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर कॉलोनी के लोग व आसपास के दुकानदार जुट गए। लोगों को आता देख युवक दुकान का काउंटर कूदकर भागने लगा। भीड़ ने करीब 100 मीटर पीछा करके आरोपी को दबोच लिया। युवक के हाथ से पिस्टल छीन ली। पिस्टल नकली निकली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वह आरोपी को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई थी लूट
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में पदम प्राइड पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर को साढ़े तीन बजे नमकीन व्यापारी पुनीत अग्रवाल के गोदाम में घुसकर दो बदमाशों ने 1.71 लाख रुपये लूट लिए थे। एक ने रॉड से व्यापारी का गला दबाया, जबकि दूसरे ने रस्सी से कुर्सी पर बांध दिया। लूटपाट के बाद बदमाशा डायरी में 15 लाख हर कीमत पर जल्दी लिखकर चले गए। शाम को साढ़े साते बजे सेक्टर 16 में बाइकर्स गैंग ने एक महिला चेन लूट ली थी।