{"_id":"682ad554e8f653a8340182e7","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-family-alleges-murder-police-engaged-in-investigation-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 19 May 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 12:23 PM IST
सार
करहल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही युवकों पर पीट-पीटकर हत्या का आऱोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो और विलाप करती घर की महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के करहल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परजिनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करहल थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर नगरिया निवासी अंकित जाटव (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह की रविवार रात करीब 9 बजे घर मे ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों गांव के ही कुछ लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
करहल थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर नगरिया निवासी अंकित जाटव (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह की रविवार रात करीब 9 बजे घर मे ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों गांव के ही कुछ लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत के बारे में स्पष्ट कारण की जानकारी हो सकेगी।