{"_id":"5b49952b4f1c1bc6508b46f5","slug":"young-man-dies-two-injured-after-car-overturn-on-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई इनोवा कार, भाजयुमो नेता की मौत, जिला संयोजक समेत दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई इनोवा कार, भाजयुमो नेता की मौत, जिला संयोजक समेत दो की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती घायल भाजयुमो नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद-फतेहाबाद रोड पर नीलगाय को बचाने के कारण इनोवा खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में भाजयुमो जिला सह संयोजक संजू बघेल की मौत हो गई। जिला संयोजक देवेश भारद्वाज सहित दो लोग घायल हो गए।
पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। इनमें देवेश को प्राइवेट ट्रामा सेंटर, एक अन्य को आगरा रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी होते ही भाजपा एवं संघ परिवार के कई पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
हादसा शुक्रवार देर रात आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में हुआ। फिरोजाबाद के भाजयुमो जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, जिला सह संयोजक संजू बघेल, आरएसएस कार्यकर्ता योंगेंद्र यादव इनोवा गाड़ी से उन्नाव से वापस लौट रहे थे।

नीलगाय बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित फतेहाबाद कट से नीचे उतरने के बाद ये लोग कार से फतेहाबाद-फिरोजाबाद की ओर जा रहे थे। कुछ दूर जाने पर अचानक इनोवा कार के सामने एक नीलगाय आ गई।
नीलगाय बचाने के कारण गाड़ी चला रहे संजू बघले उससे नियंत्रण खो बैठा। जिससे रोड किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार के टकराते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला।
हादसे में संजू बघेल की मौके पर मौत हो गई। उसके साथी देवेश भारद्वाज एवं योगेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को फिरोजाबाद जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने संजू के शव को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवाया।
देवेश भारद्वाज का उपचार प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं योगेंद्र का उपचार आगरा रेनबो में चल रहा है। हादसे में संजू बघेल के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता पूर्व प्रधान अशोक बघेल एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।