{"_id":"6a06a9d65b35d1fb5c0ffc6c","slug":"young-man-dies-tragically-after-being-run-over-by-train-on-agra-bandikui-railway-line-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कट गया युवक, लाश के हुए दो टुकड़े; दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कट गया युवक, लाश के हुए दो टुकड़े; दृश्य देख कांप गए लोग
Fri, 15 May 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 15 May 2026 10:48 AM IST
सार
आगरा-बांदीकुई रेलवे लाइन पर बिचपुरी क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना हादसा थी या आत्महत्या।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-बांदीकुई रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, हादसा बिचपुरी नहर फाटक संख्या-11 और गांव अंगूठी स्थित फाटक संख्या-12 के बीच हुआ। सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। थाना जगदीशपुरा पुलिस भी मौके पर आ गई। चौकी इंचार्ज बिचपुरी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसकी पहचान नहीं हो सकी है। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक ने नीले रंग की पेंट और लाइनिंग की शर्ट पहन रखी थी।