फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dies in drug de-addiction center in Agra

Agra: नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप

Wed, 08 Jun 2022 09:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 09:56 AM IST
सार

एटा के युवक को तीन दिन पूर्व नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man dies in drug de-addiction center in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के बुढे़रा गांव में संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर इलाज करा रहे एटा के युवक की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र के कर्मचारियों पर पीटने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।   

विज्ञापन

शराब का आदी था युवक 

एटा के जलेसर निवासी अभय कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका भाई संजय प्रताप (30) शराब पीता था। उसका नशा छुड़वाने के लिए तीन जून को बुढे़रा में खुले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। छह जून की शाम केंद्र के एक कर्मचारी ने फोन करके संजय की मौत हो जाने की जानकारी दी थी। अभय ने केंद्र के कर्मचारियों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत डौकी थाने में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत के बाद केंद्र बंद कर फरार हो गए। 

विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने दी तहरीर 

क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तीन दिन पूर्व युवक को नशा मुक्ति केंद्र पर भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और कर्मचारियों के बारे में पता किया जा रहा है। कर्मचारियों को थाने बुलाकर घटना के संबंध में जानकारी ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed