{"_id":"5db6d89c8ebc3e013662d0fe","slug":"young-man-dies-in-clash-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: दिवाली पर कस्बा मलावन में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: दिवाली पर कस्बा मलावन में खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दो घायल
Tue, 29 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के कस्बा मलावन में दिवाली पर पटाखों की जगह जमकर लाठी-डंडे चले चले। दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना में मृतक के पिता ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार को कस्बा के शशि कपूर उर्फ रामू (24) पुत्र सुरेश चंद्र और पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र उर्फ कुनकुना पुत्र विजेंद्र सिंह में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस वक्त लोगों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग फिर आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और सरिया चलने लगीं। घटना में शशि कपूर उर्फ रामू सिर पर सरिया का प्रहार होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका चचेरा भाई गजेंद्र (20) पुत्र वीरेश और रामकुमार घायल हो गए। रामकुमार कुरावली का रहने वाला है और अपने बहनोई शशि कपूर के यहां त्यौहार पर आया था।

मातम में बदली दिवाली की खुशियां
तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां शशि कपूर ने दम तोड़ दिया। वहीं गजेंद्र को आगरा रेफर किया गया है। रामकुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई है।
मृतक के पिता सुरेशचंद्र ने जितेंद्र उर्फ कुनकुना, अजय, विजय, ललित पुत्रगण शिवराज सिंह, रमन उर्फ बॉबी पुत्र छोटे लाल, अनूप सिंह पुत्र गंगादीन, विक्रम पुत्र ठाकुरदास, अभिषेक पुत्र मोहन लाल समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।