{"_id":"5bbc515d867a55284026f877","slug":"young-man-dies-after-he-jumped-in-front-of-moving-bus-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने से छूटने पर मां की हत्या के आरोपी बेटे ने उठाया ऐसा कदम, जिसे देख सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से छूटने पर मां की हत्या के आरोपी बेटे ने उठाया ऐसा कदम, जिसे देख सहम गए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
युवक ने इसी बस के आगे कूदकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन मार्ग पर मंगलवार को एक युवक ने चलती बस के आगे कूदकर जान दे दी। युवक पर मां की हत्या करने का आरोप लगा था। थाने से छूटने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग की है।
गांव अडींग निवासी विजय का मां अंगूरी देवी से गहनों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो विजय ने मां के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। जिससे वो घायल हो गई थी। चार अक्टूबर को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
छोटे बेटे सूरज ने मां की हत्या का आरोप लगाते हुए विजय के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में छोड़ दिया। आत्मग्लानि के चलते मंगलवार सुबह को विजय सामने से आ रही प्राइवेट बस के आगे कूद गया।

मौके पर ही युवक की मौत
अचानक बस के आगे आने पर चालक भी उसे बचा नहीं सका। मौके पर ही बस से कुचल कर विजय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने गोवर्धन थाने में जाकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस अगर उसे नहीं छोड़ती तो आज विजय अपनी जान नहीं देता। परिजनों ने उसकी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है।