{"_id":"622ed3084911551a7b0f6ea8","slug":"young-man-dies-after-falling-from-third-floor-of-under-construction-building-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ कर रहा था पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ कर रहा था पार्टी
Mon, 14 Mar 2022 11:00 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:00 AM IST
सार
आगरा में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में नीचे गिरा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक वरुण का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र की लायर्स कॉलोनी में निर्माणाधीन इमारत की तीसरी मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ वहां पर पार्टी कर रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
एसओ न्यू आगरा अरविंद निर्वाल के अनुसार विद्या नगर निवासी युवक वरुण टैक्सी चालक था। वह रविवार शाम को अपने दोस्तों प्रशांत अग्रवाल और ललित आदि के साथ लायर्स कॉलोनी में पानी की टंकी के पास स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान वरुण पेशाब करने के लिए गया। वह नशे की हालत में था।
विज्ञापन
एसओ अरविंद निर्वाल ने बताया कि वरुण के सभी दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि वरुण की मौत अंधेरे के कारण बिल्डिंग से नीचे गिरने से हुई है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

रात साढ़े 12 बजे दी गई पुलिस को सूचना
जहां पर युवक बैठे थे, वहीं पर खाली जगह है। नशे की हालत में वरुण वहां से गिर गया। घायल वरुण को शर्मा नर्सिंग होम लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हेरिटेज अस्पताल ले गए। उसके बाद सिकंदरा स्थित शांति वेद अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने रात साढ़े 12 बजे पुलिस को सूचना दी।