{"_id":"5ec92722635c6c267154d2b4","slug":"young-man-dies-after-falling-from-third-floor-of-apartment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Sat, 23 May 2020 07:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 May 2020 07:07 PM IST
सार
- आवास विकास कॉलोनी के बीएस प्लाजा की घटना
- फ्लैट की बालकनी से पैर फिसलने से हुआ हादसा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन में बीएस प्लाजा अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से शुक्रवार शाम को गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालकनी में पैर फिसलने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन स्थित बीएस प्लाजा अपार्टमेंट के फ्लैट बी-20 में रहने वाले चमन शर्मा (44) पुत्र जय प्रकाश एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। फ्लैट में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
बालकनी में खड़े थे चमन
शुक्रवार शाम को चमन बालकनी में खड़े थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। वह तीसरी मंजिल से अपार्टमेंट की पार्किंग में गिर गए। उनकी चीख सुनकर पत्नी सोनल और अपार्टमेंट के लोग पहुंच गए। चमन के सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चमन लॉकडाउन के चलते अपार्टमेंट के परिसर से बाहर नहीं जाते थे। वह रोज शाम को कुछ देर के लिए फ्लैट की बालकनी में खड़े हो जाते थे।
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बालकनी में पैर फिसलने की वजह से हादसा होने की बात कही गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बालकनी में पैर फिसलने की वजह से हादसा होने की बात कही गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।