फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man dies after acid attack by his girlfriend in agra

आगरा: प्रेमिका ने प्रेमी पर किया तेजाब से हमला, अस्पताल में मौत, खुद भी झुलसी

Fri, 26 Mar 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Mar 2021 12:39 AM IST
सार

  • युवती भी तेजाब से झुलसी, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
  • प्रेमी का रिश्ता तय होने से नाराज थी प्रेमिका

विज्ञापन
young man dies after acid attack by his girlfriend in agra
मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार की सुबह एक युवती ने अपने प्रेमी पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में प्रेमी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवती भी झुलस गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


घटना गुरुवार सुबह तकरीबन सात बजे की है। मूलरूप से कासगंज के सहावर स्थित बहापुर निवासी देवेंद्र राजपूत पुत्र कालीचरन हरीपर्वत क्षेत्र स्थित डॉक्टर लाल पैथ लैब पर सहायक के पद पर कार्यरत था। वहीं औरैया के भागूपुर निवासी सोनम पांडेय सिकंदरा बाईपास स्थित सिनर्जी प्लस अस्पताल में नर्स है। सोनम शास्त्री नगर स्थित सुरेश चंद के मकान में किराये पर रह रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोनम और देवेंद्र के बीच प्रेम संबंध थे। देवेंद्र सोनम से मिलने अक्सर उसके कमरे पर आता था। सोनम आठ साल से पति से अलग रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि गुरुवार की सुबह सोनम के कमरे से चीखने की आवाज आईं। इस पर मकान मालिक की पत्नी कमलेश कमरे गईं। वहां देवेंद्र झुलसी हालत में चीख रहा था। उसके कपड़े जल चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम के हाथ-पैर झुलसे 
सोनम के भी हाथ-पैर झुलसे थे। देवेंद्र ने अपने दोस्तों को फोन किया। इसके बाद उसे दोस्त देहली गेट स्थित अस्पताल ले गए। मकान मालिक सोनम को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ले गए। बाद में उसे सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पुलिस को दोपहर दो बजे सूचना मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। देवेंद्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। दोपहर ढाई बजे देवेंद्र की मौत हो गई। उसकी मां कुसुमा देवी ने तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुसुमा देवी का आरोप है कि सोनम ने बेटे को पंखा सही कराने के बहाने बुलाया। इसके बाद तेजाब डाल दिया। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामला प्रेम संबंध का है। युवती पर तेजाब डालने का आरोप है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पहले तेजाब से झुलसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसे हत्या में तरमीम किया जाएगा। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed