फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in road accident who returning after distributing his own wedding card in Agra

घर में बज रहे थे बधाई गीत: धूमधाम से उठती डोली, बांटने निकला कार्ड...मौत ने मारा झपट्टा; 15 दिन पहले उठी अर्थी

Tue, 20 Feb 2024 06:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Feb 2024 06:54 PM IST
सार

घर में बधाई गीत बज रहे थे, खुशियों का माहौल था। धूमधाम से युवक की डोली उठनी थी। वह अपनी शादी के कार्ड बांटने निकला था। रास्ते में मौत ने झपट्टा मारा। 15 दिन पहले ही अर्थी उठ गई। 

विज्ञापन
young man died in road accident who returning after distributing his own wedding card in Agra
अपनी ही शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे प्रभुदयाल की हादसे में मौत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी ही शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बहन के घर कार्ड देकर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी बलदेव निवासी भारत सिंह के बेटे प्रभुदयाल (23) की सात मार्च को शादी थी। घर में खुशियों का माहौल था। बधाई गीत गाए जा रहे थे। प्रभुदयाल अपनी शादी के कार्ड बांटने में व्यस्त था। सोमवार को वह नवामील में रहने वाली बहन के घर कार्ड देने के लिए गया था। 

विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

वहां कार्ड देकर और जीजा जीवनप्रकाश से शादी में आने का वादा लेकर घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे डौकी थाना क्षेत्र के पावसर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में चोट लगने के कारण हो गई मौत

उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। सिर में अधिक चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना से घरवाले चीत्कार उठे। परिजन ने बताया कि 29 फरवरी तो लग्न टीका था। सात मार्च को बरात जानी थी। इससे पहले ही वह दुनिया छोड़ गया। थाना प्रभारी आरपी सिह ने बताया कि जानकारी मिली थी। अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed