मथुरा: युवक ने बस अड्डे पर सो रही महिला यात्री के साथ की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल
मथुरा के एआरएम ने वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। हालांकि पीड़ित महिला की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें बस अड्डे पर सो रही महिला से एक युवक अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो गोवर्धन बस अड्डे का बताया गया है। वायरल वीडियो ने बस अड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर खड़े कर दिए हैं। एआरएम ने वायरल वीडियो मामले की जांच कराने की बात कही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बस अड्डे पर कई यात्री लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी एक महिला अचानक नींद से जाग जाती है। उसके पास लेटा युवक की उठकर भागने लगता है। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
इस संबंध एआरएम मथुरा नरेश गुप्ता ने बताया कि महिला यात्री से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बस अड्डे पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है।
बस अड्डे पर नहीं है सुरक्षा व्यवस्था
धार्मिक स्थल गोवर्धन में विभिन्न प्रांतों से तीर्थ यात्रियों का आवागमन होता है। यहां जिस तरह से प्रदेश सरकार बस स्टैंड को भव्यता प्रदान कर रही, व्यवस्थाएं उसके विपरीत नजर आ रही हैं। रोडवेज बसें गोवर्धन बस अड्डे में प्रवेश के बजाय बाहर सामने से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर जा रही हैं।
बस के इंतजार में यात्रियों को रात होने पर बस स्टैंड परिसर में ही रात गुजारनी पड़ रही है। रात में उनकी सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे ही है। यहां परिवहन निगम की ओर से कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है।