फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man detained for spread rumor in fatehpur sikri

बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच पुलिस को मिली ऐसी सूचना, मचा हड़कंप, सामने आई यह सच्चाई

Mon, 12 Aug 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
young man detained for spread rumor in fatehpur sikri
सीकरी थाने में बैठा व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में अफवाहों का शोर थम नहीं रहा है। फतेहपुर सीकरी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ग्रामीण ने 100 डायल पर एक संदिग्ध गांव में घुस आने की सूचना दी। 
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि ग्रामीणों ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को पकड़ रखा था। पुलिस ने उसे मुक्त कराते फोन करने पर व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


कस्बा में हाईवे के किनारे स्थित ग्राम कौरई निवासी हरीबाबू पुत्र रामरूप लाल ने रविवार को सौ नंबर डायल सूचना दी थी कि उसके तबेले में खून से लथपथ एक व्यक्ति घुस आया है। वो आतंकवादी जैसा दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों तक के फोन घनघनाए

ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ रखा है। इस सूचना से हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों तक के फोन घनघना उठे। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने एक दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति को पकड़ रखा था। 

पुलिस उसे थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि उस व्यक्ति की दिमागी हालत की ठीक नहीं है। इसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। 

कुछ दिन पहले भी ग्राम तेहरा रावत में भी ग्रामीणो द्वारा ऐसे ही एक व्यक्ति को पकड़ कर थाना पुलिस को सौंप गया था। जिसकी पहचान होने पर पुलिस ने ललितपुर से उसे परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया था। 

थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बालियान ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। दिमागी रूप से कमजोर किसी भी व्यक्ति को तंग न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed