फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man dead body found hanging on tree in Mainpuri

मैनपुरी: रात में दिल्ली से लौटा युवक, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Apr 2022 03:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 03:03 PM IST
सार

मैनपुरी के अजीतगंज में ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके हुए युवक के शव को देखा तो परिजनों को सूचना दी।  युवक के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
Young man dead body found hanging on tree in Mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के अजीतगंज में मंगलवार सुबह युवका का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। गांव वालों ने मामले की जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी। मृतक युवक दिल्ली में नौकरी करता था, जो बीती रात ही वहां से गांव वापस आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकीच निवासी विजेंद्र सिंह शाक्य का 26 वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ दीपेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में खड़े नीम के पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों व थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है कि दीपक सोमवार रात गांव पहुंचा था, लेकिन अपने घर नहीं गया। रात में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


वहीं परिजनों के अनुसार उसकी दिमागी हालत अच्छी नहीं थी जिससे वह परेशान सा रहता था। उसने फांसी क्यों लगाई इस बारे में कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed